चम्पावत, अप्रैल 25 -- बाराकोट। बाराकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार देर सायं कैंडल मार्च निकाला। जबकि शुक्रवार को ग्रामीणों ने रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। गुरुवार शाम मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह बोहरा के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने बाराकोट बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन बाजार तक कैंडल मार्च निकाला। यहां राजू अधिकारी, मदन जोशी, नंदा बल्लभ बगौली, योगेश जोशी, राजेश अधिकारी, सुनील वर्मा, सोनू अधिकारी, दीपक अधिकारी, शुभम गोस्वामी, निखिल अधिकारी, सूरज बिष्ट, संजय वर्मा मौजूद रहे। इधर शुक्रवार को ग्रामीणों ने रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री मनोज जोशी के नेतृत्व में वरदायिनी मंदिर से महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने स्टेशन बाजार से खड़ी बाजार तक र...