देवरिया, दिसम्बर 7 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एसआईआर कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण किए जाने एवं पारदर्शी सत्यापन को लेकर शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों ने टीम शनिवार को उपनगर में जानकारियां ली। पदाधिकारियों की टीम ने उपनगर के बूथ संख्या 74 एवं बूथ संख्या 75 के ऋचा गुप्ता, जानकी गौतम के साथ उनके वार्डो में भ्रमण कर भौतिक सत्यापन एवं एसआईआर के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान एसआईआर के विधानसभा संयोजक अभिषेक जायसवाल, अजय उपाध्याय, दुर्गेश पाण्डेय, ब्रजेश धर दुबे, पुनीत यादव, अवनीश मिश्र, अखिलेश योगी, विष्णुकांत त्रिपाठी, राजीव मिश्र, वाचस्पति त्रिपाठी, विपिन चन्द्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...