अल्मोड़ा, जनवरी 11 -- बागेश्वर। सरयू घाट में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कांग्रेस पार्टी के लिए शुद्धि-बुद्धि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी मामले को कांग्रेस पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए अनावश्यक रूप से तूल दे रही है। कहा कि जनता को गुमराह करने के बजाय कांग्रेस को जिम्मेदार राजनीति करनी चाहिए। सरयू बगड़ में शुद्धि-बुद्धि के उद्देश्य से हवन किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हवन के माध्यम से सद्बुद्धि की कामना की। इस अवसर पर दीपा आर्या, जीवंती कांडपाल, विमला कपकोटी, बसंती देवी, भावना गढ़िया, नीमा धपोला, ज्योति दीप नारायण, सुनीता टम्टा, रजनी नगरकोटी, सरिता पपोला, आशा फुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.