चतरा, जनवरी 1 -- चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण चरण सिंह के सौजन्य से उपलब्ध कंबल को भाजपा कार्यकत्र्ताओ ने बुधवार को कुंदा के बौधाडीह पंचायत के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में असहाय व गरीब परिवार के बिच वितरण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर सिंह भोगता ने पंचायत के संयोजक के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कंबल पाकर लोगों ने चतरा सांसद के प्रति आभार जताया। मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता ने तंज कसते हुए कहा की स्थानीय प्रशासन कपकपाती ठंड में गरीबों को कंबल उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है। कंबल वितरण कार्यक्रम में उमेश ठाकुर, दिव्या भोगता मंडल उपाध्यक्ष, लालू पासवान, बुथ अध्यक्ष, ईश्वर कुमार, भीमसेन कुमार, अमिरिका गंझु, भुनेश्वर गंझू, शिवशंकर गंझु, प्रवेश मिस्त्री सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.