उत्तरकाशी, मार्च 17 -- भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाऊ और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान ने कहा कि पार्टी संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह खरे उतरेंगे। हर एक छोटे कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का चिन्यालीसौड़, बड़ेथी, डुंडा, मातली सहित जिला मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। चौहान ने भाजपा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान का मूल्यांकन करती है और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.