चतरा, फरवरी 5 -- चतरा, संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा समर्थिंत प्रत्याशी की जीत सुनश्चित हेतु चर्चा की गयी। इस चर्चा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा मुख्य रूप से शामिल हुई। बैठक में जिला प्रभारी विनय जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीत दिलाने की बात कही। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी चतरा जिला के सभी जिला के पदाधिकारीगण, मोर्चा के जिला अध्यक्ष गण, सम्मानित मंडल अध्यक्ष गण निकाय चुनाव उमीदवार को जीत सुनश्चित बनाने का संकल्प लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...