गोपालगंज, मई 25 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड के सासामूसा बाजार में रविवार को भाजपा के सासामूसा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्य समिति के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश मांझी ने की। भाजपा नेता रविप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि एनडीए सरकार के दौरान बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिला सह मंत्री चंदन तिवारी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को हर बूथ पर सक्रिय रूप से चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर वाट्सएप ग्रुप बनाकर पार्टी संगठन को और मजबूत करना है व बीएलए-2 का निर्माण भी आवश्यक है। मौके पर मंडल महामंत्री नागेंद्र शर्मा, मोहन गुप्ता, विभा देवी, ओमप्रकाश राम, हरदेवराम, शैलेश चौबे, मनीष मिश्रा, राहुल कुशवाहा, हरदेव राम, प्रभुनाथ शर्मा, हृदया कुशवाहा, दिनेश सिंह, सरवर खान, जमाल अहमद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.