गोपालगंज, अक्टूबर 13 -- थावे। एक संवाददाता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को थावे प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी और मंडल महामंत्री रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बूथ ही भाजपा की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची की समीक्षा, घर-घर संपर्क अभियान और नए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान देने की अपील की। बैठक में बरारी जगदीश, इंद्ररवा और सेमरा पंचायत के शक्ति केंद्र अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथ की तैयारी की जानकारी दी। बैठक में मनोज चौरसिया, युगलकिशोर कुसवाहा, मनन सिंह, त्रिभुवन सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.