रामपुर, दिसम्बर 16 -- भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां कोई भी मेहनती बूथ अध्यक्ष कभी भी जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। इसलिए, कार्यकर्ता कभी भी अपने आप को पद के लिहाज से छोटा न आंके। राम विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस, बसपा और सपा परिवारवाद का प्रतीक हैं। वहां कोई कार्यकर्ता कभी आगे नहीं बढ़ सकता। सिर्फ बड़े नेता से लेकर उसकी पीढ़ी दर पीढ़ियां ही वह जिम्मेदारी संभालती हैं। जबकि, भाजपा एक लोकतांत्रिक संगठन है, जिसमें मेहनती कार्यकर्ता को मेहनत और समर्पण के आधार पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना रहती है। कहा कि भाजपा संगठन में सभी स्तरों पर अभिव्यक्ति और भागीदारी का मौका मिलता है और पार्टी का ढांचा ऐसा है कि यदि कोई कार्यकर्ता ...