अमरोहा, जून 19 -- क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि क्षेत्र में पुलिस कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान कर रही है। कहा कि क्षेत्र के गांव भगवानपुर भूड़ निवासी गुलफाम पार्टी के बूथ अध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि जमीन संबंधी मामले में पुलिस 15 जून को उन्हें जबरदस्ती थाने ले आई व अभद्र व्यवहार किया। गांव ढाकोवाली में बूथ अध्यक्ष प्रेमपाल के भाई भगवान दास ने भी पुलिस पर गांव स्थित जमीन संबंधी मामले में परेशान करने का आरोप लगाया। इन दोनों मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को थाने पहुंचे, पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। सूचना पर सीओ श्वेताभ भास्कर मौके पर पहुंचे व भाजपाइयों को समझाने का प्रयास किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने विधायक राजीव तरारा को भी थाने पर बुला लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.