नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। यमुना में अमोनिया युक्त पानी को लेकर सियासत खत्म नहीं हो रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि इस पानी को हम भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं को भेज रहे हैं। मैं उनसे कहता हूं कि वो ये पानी पीकर दिखाएं, नहीं तो दिल्ली की जनता से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यमुना के पानी में मिलावट कर उसको ज़हर बना दिया है। इसके खिलाफ आवाज उठाने पर भाजपा और कांग्रेस मेरे ऊपर केस करना चाहती हैं। केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर भी यमुना का अपमान करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हरियाणा की तरफ से यमुना और उत्तर प्रदेश के जरिए गंगा का पानी आता है। इस पानी को कच्चा पानी कहते हैं। इसके बाद यह पानी जल शोधन संयंत्रों में जाता है और वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.