चतरा, जनवरी 28 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया में आर प्रसाद के आवास पर भाजपा कला संस्कृति मंच के द्वारा अजीत पवार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंच के जमशेदपुर निवासी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरती प्रसाद ने कहा कि अजीत पवार प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। बुधवार को बारामती में एक विमान दुर्घटना में मौत देश और परिवार के लिए अपूर्णिय क्षति है। राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पपाई चक्रवर्ती ने भी उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहां कि भाजपा एक महत्वपूर्ण साथी को खो दिया। जिसका भरपाई करना असंभव है। श्रद्धांजलि सभा में रुपु सिंह, सुनैना देवी, नरेश प्रसाद सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

हिंदी हिन...