सहारनपुर, मार्च 7 -- सहारनपुर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय सदस्य और जिला प्रवासी प्रमोद देवी पार्टी कार्याल पहुंची। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ बैठक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। दिल्ली रोड स्थित बैठक की शुरुआत प्रमोद देवी का स्वागत कर की गई। जिला प्रवासी ने अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्थि हासिल करने वाली महिलाओं के सम्मान करने की योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रक्षा नामदेव, महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा,महानगर महामंत्री सरिका गुप्ता, मंत्री आशा सभरवाल, कोमल, बबली, दुर्गा सागर, कविता सैनी, कमलेश, हरप्रीत कौर,गरिमा आदि रही।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.