धनबाद, जनवरी 21 -- कतरास, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल की ओर से मंगलवार को नवनिर्वाचित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई दिशा मिलेगी। भाजपा नेताओं ने आशा व्यक्त की कि नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनकल्याण के कार्यों को और गति मिलेगी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सूर्यदेव मिश्रा, महेश पासवान, प्रकाश राम गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विवेक हजारी, कुंदन सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, श्याम किशोर, रविंद्र विजन, मुकेश झा, टुनटुन गुप्ता, बलबीर सिंह, इंदर सिंह, छोटू पासवान एवं अशोक उरांव शामिल थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.