लोहरदगा, मार्च 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य और वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने सांसद सुखदेव भगत के द्वारा भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संदर्भ में की गई टिप्पणी की आलोचना की है। सांसद द्वारा भाजपा-आरएसएस को समाज को विषाक्त करने का आरोप लगाने को अनर्गल प्रलाप कहा है। भाजपा नेता ने कहा है कि सांसद दिगभ्रमित और अति महत्वाकांक्षी भावनाओं के कारण इस तरह के बयान देते आ रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि आरएसएस राष्ट्रवादी, देश की एकता और इसे अक्षुणन बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्र में किसी तरह के संकट में संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र प्रथम के उदघोष के साथ समर्पित हो जाते हैं। चाहे वह चीन के साथ युद्ध का समय हो अथवा किसी तरह का आपदा। सांसद को इतिहास की जानकारी रखनी चाहिए। भारतीय जनता पार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.