हरिद्वार, मार्च 25 -- ओबीसी मोर्चा की ओर से भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का स्वागत किया गया। इस मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने आशुतोष शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि आशुतोष शर्मा सरल व्यक्तित्व के प्रतिभाशाली भाजपा नेता हैं जिन्होंने विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में जिला भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद हरिद्वार की समस्त विधानसभाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.