सिमडेगा, जनवरी 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पर्यटक स्थल केलाघाघ डैम में मोटर वोट की सुविधा उपलब्ध कराने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने डीसी कंचन सिंह को बधाई दी है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू भगत ने डीसी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्षो बाद एक बार फिर केलाघाघ डैम को गुलजार करने का मौका डीसी के द्वारा दिया गया है। उन्होंने डीसी से मोटर वोट और उसमें बैठने वाले सैलानियों का बीमा करवाने की मांग भी डीसी से की है। शंभू भगत ने बताया कि वर्ष 2005-06 में भी केलाघाघ डैम में मोटर वोट की सुविधा शुरु की गई थी जिसका संचालन वे खुद करते थे लेकिन बीमा नहीं होने के कारण संभावित खतरे और दुर्घटना को देखते हुए उन्होंने संचालन बंद कर दिया था। शंभू भगत ने डीसी से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने की मांग की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...