सासाराम, सितम्बर 5 -- सासाराम। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के प्रदेशध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दालसानिया, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष बलिराम मंडल एवं जिला अध्यक्ष संतोष पटेल के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्नी देवल चन्द्रवंशी द्वारा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारीयों की घोषणा की गई है। नई कार्यकारिणी में पुन्नु चंद्रवंशी को जिला मंत्री बनाया गया। पुन्नू शिवसागर प्रखंड के मोजरी गांव के रहने वाले हैं। बताते चले कि पुन्नू चंद्रवंशी पूर्व में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर प्रमुख सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.