गुमला, जून 10 -- गुमला, संवाददाता। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सोमवार को गुमला स्थित बिरसा पार्क में उनकी प्रतिमा पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की गई। मौके पर उन्हें एक महान जननायक के रूप में स्मरण किया गया। जिन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों और अस्मिता के लिए संघर्ष किया। इसके उपरांत बिंदेश होटल सभागार में भाजपा के सभी सातों मोर्चा की उपस्थिति में एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। गोष्ठी में विशेष रूप से रोजगार में अतिक्रमण,धार्मिक हस्तक्षेप, लैंप्स द्वारा धान-बीज की आपूर्ति व खरीद में अनियमितता जैसे विषयों को उठाया गया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव, जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल, महामंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.