रामगढ़, अक्टूबर 10 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसे लेकर वे गुरुवार की सुबह 9 बजे सपरिवार मां छिन्नमस्तिके मंदिर दर्शन को जा रहे थे। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पटेल चौक के समीप स्वागत का कार्यक्रम रखा गया। इसे लेकर क्रमवार भाजपाई सूचीबद्ध किए गए थे। बारी - बारी से बुके और माला देने का कार्यक्रम निर्धारित था। सभी को इसकी जानकारी पूर्व में ही दी गई थी। क्रम के अनुसार ही भाजपा कार्यकर्ता अपने स्थान पर खड़े थे। इसी बीच भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू का आगमन होते ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटन सिंह प्रॉटोकोल तोड़कर गाड़ी के सामने पहुंच गए। इस कारण उनसे वरीय नेताओं को परेशानी हुई। जिस पर भाजपा जिला महामंत्री विजय जायसवाल नाराज हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.