अररिया, मार्च 18 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि डुमरिया पंचायत के मुखिया खुशबू देवी के ससुर व भाजपा उत्तरी मंडल कुर्साकांटा के अध्यक्ष महेश साह के पिता रजोला वार्ड संख्या पांच निवासी 65 वर्षीय दुखाई साह का निधन हो गया है। वे पिछले कु़छ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके निधन पर सांसद प्रदीप सिंह, आपदा मंत्री विजय कुमार मंडल,पूर्व प्रमुख सुशील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र नाथ ठाकुर, युवा समाजसेवी जोशी मंडल, प्रणव गुप्ता, अरविन्द मंडल, संतोष साह आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...