हापुड़, अगस्त 12 -- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा उत्तरी मंडल हापुड़ द्वारा सोमवार को नगर में तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। तिरंगा यात्रा स्वर्ग आश्रम रोड से होते हुए नगर पालिका स्थित शहीद स्तंभ पहुंची। इस दौरान भारत माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। भाजपा उत्तरी मंडल के मंडल अध्यक्ष पवन गर्ग के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा स्वर्ग आश्रम रोड से प्रारंभ होकर पक्का बाग, चंडी रोड, मेरठ गेट, गोल मार्केट से अतरपुरा होते हुए नगर पालिका स्थित शहीद स्तंभ पहुंची। इस दौरान भाजपाईयों के हाथों में तिरंगा था। भारत माता के जयघोष से वातवरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा जिन स्थानों से निकली, वहां लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक रितिक त्यागी रहे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.