नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने चौदह विधायकों को वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली नगर निगम में नामित किया है। इनमें 11 विधायक भाजपा और तीन विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नामित विधायक नागरिक प्रशासन को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करेंगे। गुप्ता ने कहा कि नामित विधायकों की भूमिका दिल्ली नगर निगम में बजट निर्माण, नागरिक प्रशासन और शहरी शासन में सहयोग देने की होगी। ये विधायक स्वच्छता, बुनियादी ढांचे के विकास और नगर निगम से जुड़ी अन्य चुनौतियों के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे। दिल्ली विधानसभा और नगर निगम के बीच समन्वय स्थापित कर नीति निर्माण और नागरिक परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी ये विधायक सहयोग करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इनकी विशेषज्ञता नगर नि...