विकासनगर, जून 4 -- भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की नगर के एक वेडिंग प्वाइंट में हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। कार्यकर्ताओं ने सभी कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने को अभियान चलाने का निर्णय लिया। शहर मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर आठ जून से 15 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस के तहत पौधरोपण, जागरूकता अभियान चलाया जाना है। आठ जून से ही 17 जून तक मोदी सरकार के 11 पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि तक अभियान चलाया जाएगा। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस और 25 जून को आपातकाल दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहा कि इसके साथ ही कार्यकर्ताओं हो हर दिन अपने अपने बूथ ही जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेनी होगी, जिससे समय पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.