आरा, सितम्बर 2 -- -भोजपुर एनडीए की बैठक में सभी घटक दलों का मिला समर्थन आरा, एसं। भाजपा ने प्रधानमंत्री की मां के अपमान के खिलाफ चार सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया गया है। इसे ले जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में आज बुधवार को शहर के बड़ी मठिया से गोपाली चौक तक मशाल जुलूस निकाले जाने का फैसला हुआ। वहीं चार सितंबर को बिहार बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, रालोसपा जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा सहित सभी घटक दलों ने बिहार बंद का समर्थन किया। बैठक में आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक संजय टाइगर, मुन्नी देवी व पार्टी के सभी पदाधिकारी और वरीय कार्यकर्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.