कुशीनगर, मार्च 8 -- कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में अपराह्न 1 बजे महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में शिक्षा, व्यापार, वकालत,सीए, सीएस, चिकित्सा, आर्टिटेक्चर इत्यादि क्षेत्र में काम करने वाली अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह बातें शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है और बुलंदियों को छुआ है, उसपर भारत गर्व करता है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकारें नारी शक्ति के लिए काम कर रहे हैं। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रभा पाण्डेय ने कहा...