मुंगेर, सितम्बर 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत घोरघट निवासी अभिषेक सिंह को भाजपा आईटी सेल का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं प्रदेश के संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया के द्वारा घोषित आईटी की प्रदेश स्तरीय कमेटी में अभिषेक सिंह के शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। भाजपा के प्रदेश आईटी टीम में सह संयोजक मनोनीत होने पर अभिषेक ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उस पर जो दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन वह जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...