रांची, जून 24 -- अड़की, प्रतिनिधि। राज्य में गिरती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे दुर्व्यवहार, प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी अड़की मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष परशुराम दास की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना सह आक्रोश प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ मुंडा एवं पूर्व प्रत्याशी रीता मुंडा सहित संतोष साहू, सुभाष हालदार, गोपाल स्वर्णकार, आनंद राम, परता मुंडा, चितरंजन सिंह मुंडा, राधेश्याम साहू, गौरांग माझी, बांकेलाल स्वांसी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...