मुजफ्फर नगर, मई 1 -- भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने सपा द्वाा डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र के साथ समाजवादी पार्टी द्वारा की गई छेड़छाड़ को असंवैधानिक और दंडनीय बताते हुए प्रदर्शन किया। इसके विरोध में भाजपा कार्यालय गांधीनगर से गांधीनगर चौराहा तक पार्टी के पदाधिकारियों के साथ विरोध प्रदर्शन कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। विरोध प्रदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राजू अहलावत, मोहमद सलीम, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल, अमित शास्त्री, संदीप शर्मा, प्रवीण कुमार, यशवीर, अमित सुधा, सावन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...