दुमका, अप्रैल 22 -- दुमका। इंडोर स्टेडियम में भारतीय जनता अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।सम्मेलन की सफलता को लेकर आज दुमका में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने की तथा संचालन आदिवासी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए गौरव कांत ने कहा सम्मेलन में आदिवासी समाज से जुड़े उन समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए जिनकी संगठन एवं चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.