लखनऊ, दिसम्बर 12 -- भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में नए अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां की गईं। प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह, त्र्यंबक त्रिपाठी, डॉ. नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और एमएलसी पवन सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में भव्य स्वागत का फैसला लिया गया। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लखनऊ को भगवामय करने के साथ ही सभी चौराहों, महापुरुषों की मूर्तियों के स्थल की साफ सफाई के साथ विशेष साज सज्जा की जाएगी। पूरे शहर में पार्टी के झंडे और होर्डिंग लगाई जाएगी। लखनऊ में प्रवेश करने वाले स्थानों पर स्वागत द्वार और विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। नए प्रदेश अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा के उपरांत स्वागत के लिए ढोल नगाड़े, आतिशबाजी के साथ फूलों की भी व्यवस्था की जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्य...