नई दिल्ली, जुलाई 2 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान अब इसी महीने हो सकता है। महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड समेत कुल 6 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को तय हो गए। इसके अलावा दो राज्यों के अध्यक्षों का ऐलान सोमवार को किया गया था। इस तरह अब पार्टी ने 50 पर्सेंट अध्यक्ष वाला कोरम तय कर लिया है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जरूरी होता है। भाजपा ने कुल 37 सांगठनिक यूनिट्स में पूरे देश को बांट रखा है। अब इनमें से 20 के अध्यक्ष तय हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश और बंगाल जैसे बड़े राज्यों के अध्यक्ष अब भी चुने जाने बाकी हैं, जिन पर जल्दी ही ऐलान हो सकता है और फिर किसी भी समय राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फैसला होगा। अब बात करें अध्यक्ष पद की रेस की तो इसमें मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव और शिवराज सिंह चौहान रेस में बताए जा रहे ...