आदित्यपुर, फरवरी 21 -- आदित्यपुर, संवाददाता। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने आदित्यपुर के एक होटल में उद्यमी संगठन इसरो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निकाय चुनाव की प्रक्रिया, राज्य सरकार की नीतियों और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। वर्मा ने कहा कि राज्य में निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराए जा रहे हैं, जबकि भारत निर्वाचन आयोग की ईवीएम प्रणाली को दुनिया के कई देश अपना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पुरानी बैलेट प्रणाली और गैर-दलगत चुनाव की व्यवस्था के माध्यम से सरकारी मशीनरी के उपयोग की मंशा रखती है। उनका कहना था कि लगभग सभी प्रदेशों में दलगत आधार पर चुनाव होते हैं, लेकिन झारखंड में अलग व्यवस्था अपनाई गई है। वर्मा ने कहा कि शहरी इलाकों में भाजपा का मजबूत जनाधार है और इसी वजह से गैर-दलगत चुना...