गिरडीह, अक्टूबर 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मंगलवार को रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई। शहर के वार्ड नंबर 23 दलित बस्ती मोहलीचुआं में भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश दास की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व मेयर सुनील पासवान, वरिष्ठ भाजपा नेता इंजी. विनय कुमार सिंह, जिला मंत्री शालिनी बैसखियार, अजा मोर्चा के उमेश दास, लखन दास, बबली साहू, रामबाबू साहू आदि मौजूद थे। नेताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर पूर्व मेयर सुनील पासवान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक दलित परिवार के भंगी समाज से आते थे। शुरुआत में उनका जीवन बहुत कष्ट में रहा। उनका बचपन और जवानी जंगलों में बीता। उन्होंने भगवान श्रीराम के वनवास को संस्कृत में लिखकर रामचरितमानस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.