अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा के अंडमान एंव निकोबार अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी सहित कई नेता अलीगढ़ आ रहे हैं। भाजपा के विदेश प्रकोष्ठ के सह संयोजक राहुल चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष खैर के गांव मोहसनपुर में दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। यहां सिद्धि विनायक कोल्ड स्टोरेज के नए चैम्बर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संघटक विवेक पुरूषोत्तम दाढ़कर व राष्ट्रीय सहप्रभारी भाजपा आरपी सिंह भी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...