चाईबासा, फरवरी 7 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने की रणनीति बनाई। बूथ स्तर पर संगठन के संरचना को मजबूत करने पर बल दिया। मंगलवार को पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में भाजपा के 2019 के चुनाव के पूर्व प्रत्याशियों, जिला के पदाधिकारियों, जिला परिषद सदस्यों, मोर्चा के अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई।बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया । बैठक में संगठन के द्वारा चलाए जा रही अभियानों पर विशेष चर्चा की गई। इसके तहत गांव चलो अभियान एवं शक्ति वंदन अभियान की रूपरेखा पर विस्...