लखनऊ, फरवरी 21 -- समाजशास्त्री पी साईंनाथ ने कहा है कि भाजपाराज में किसानों के साथ बड़ा धोखा हुआ है। खेती-किसानी पर संकट है। किसान वर्ग का प्रतिशत घट रहा है। ग्लोबलाइजेशन से किसान को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने यूरोपीय देशों और अमेरिका से हो रहे समझौतों में किसानों के हितों की उपेक्षा पर चिंता जताई और कहा कि जितने दबाव आ रहे हैं उससे भारत का किसान कहां जाएगा? उसकी फसलें और खेती छीनने के बाद उसे कौन विकल्प मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जीएम-जेनेटिक मालीक्यूल से दिक्कतें आएंगी। अमेरिका के दुग्ध उत्पाद में नानवेज का तड़का रहेगा। जो चारा आएगा वह अलग किस्म का होगा। बीज के मामले में किसान पर बंदिश होगी कि वह विदेशी बीज का इस्तेमाल करें जो एक बार ही अंकुरित होगा? दुबारा किसान को फिर बीज खरीदना होगा। वैज्ञानिक कृषि क्षेत्र में अमेरिका से समझ...