वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, हिटी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 131वां संस्करण सुना। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रामनगर में, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कंचनपुर में कार्यक्रम सुना। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने भेलूपुर तथा संतोष सोलापुरकर ने बिंदुमाधव में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की। गुलाब बाग-सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की मौजूदगी में कार्यक्रम सुना गया। इस अवसर पर नवीन कपूर, मधुकर चित्रांश, जगदीश त्रिपाठी, चंद्रशेखर उपाध्याय, रचना अग्रवाल, पूजा दीक्षित, रत्ना वर्मा, कुंवरकांत सिंह, हरिकेसरी और योगेश वर्मा उपस्थित रहे। गिलट बाजार में क्षेत्रीय संयोजक जेपी सिंह के नेतृत...