चंदौली, जून 24 -- चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान उनको याद करते हुए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकरगिरी ने कहा कि 6 जुलाई 1901 को कोलकाता के अत्यंत प्रतिष्ठित परिवार में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ। उन्होंने 1923 में ला की उपाधि अर्जित किया। इसके बाद वह विदेश चले गए। इंग्लैंड से बैरिस्टर बनाकर 1926 में स्वदेश लौटे। वह 33 वर्ष की अल्प आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। इस पद पर नियुक्ति पाने वाले सबसे कम आयु के कुलपति थे। वे सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांत वादी थे। राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि मुस्लिम लीग की राजनीति से बंगाल का वातावरण दूषित हो रहा था। वहां सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.