कानपुर, जून 28 -- कानपुर। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की ओर से 29 जून को सभी 20845 बूथों पर मन की बात, श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि व मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसे लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पार्टी द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न अभियानों को लेकर टोली बैठक कर रूपरेखा निर्धारित की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सभी बूथों पर रविवार को कार्यकर्ता व पदाधिकारी मन की बात के 123 वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुनेंगे। बैठक में सुनील तिवारी, मोहित सोनकर, हर्ष द्विवेदी, प्रेमनाथ विश्नोई, पवन पांडे, आलोक शुक्ला, अर्शी सुल्तान, जितेंद्र सचान, ऋषभ शुक्ला, सौरभ कमल, अमित परिहार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.