मैनपुरी, नवम्बर 29 -- एसआईआर को लेकर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मतदाताओं के प्रपत्र भरवाने में जुटे हैं। भाजपाई एसआईआर को लेकर बूथ-बूथ पर पहुंचकर लोगों के फार्म भरवाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। शनिवार को जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने मैनपुरी देहात मंडल के नवादा बूथ पर जाकर लोगों से संपर्क किया। कुसमरा में बैठक की। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि एसआईआर अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है कि उन्हें एसआईआर फार्म भरकर जमा करने चाहिए। भाजपा भी इस अभियान में सहयोग कर रही है। बूथों पर कार्यकर्ता एसआईआर फार्म भरवाने में लगातार सहयोग कर रहे हैं। कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष से कहा कि घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क करें। बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। इ...