कानपुर, दिसम्बर 6 -- प्रदेश महामंत्री ने कहा-पात्र वोटर छूटे नहीं, अपात्र शामिल न रहे सूची में भाजपाइयों ने कंपनीबाग जाकर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्त, उत्तर जिलाध्यक्ष संग कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। मंडल प्रभारी, संयोजकों संग बैठक करके कहा कि घर-घर जाकर घुसपैठी और फर्जी वोटरों की पहचान करें। अपात्र वोटरों का नाम मतदाता सूची में रहे न और पात्र न छूटे। फिर कंपनीबाग चौराहे जाकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर पार्टीजनों संग माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अनूप ने शनिवार को कल्याणपुर विधानसभा के तिलक नगर मंडल के बूथ संख्या 248, व 249 का एसआईआर अभियान को लेकर औचक निरीक्षण किया। बीएलओ से न्यू...