हापुड़, जून 23 -- नगर के भाजपाईयों ने छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार की सुबह भाजपा वरिष्ठ नेता संजय जोशी का स्वागत किया। संजय जोशी गांव अनवरपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। संजय जोशी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार देश में विकास का काम कर रही है। जिससे देश उन्नति की ओर जा रहा है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को समाप्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बेटियां पूर्व की सरकारों में सुरक्षित नहीं थी। आज की सरकार में युवती अकेली कही भी जा सकती है। एक फोन करने पर पुलिस आपके साथ मौजूद मिलती है। इस मौके पर राहुल शर्मा, महेश शर्मा, शिवम शर्मा, ललित कुमार, महबूब अली, रवि कुमार समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...