काशीपुर, दिसम्बर 14 -- जसपुर। भाजपा के जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला ने कार्यकर्ताओं की बैठक कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। रविवार को डॉ. एमपी सिंह के कार्यालय पर पहुंचे जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला का भाजपाइयों ने बुके देकर स्वागत किया। जिला प्रभारी ने भाजपाइयों से संगठन हित में काम करने की बात कही। इसके बाद उनके 55वें जन्मदिन पर उनसे केक कटवाया गया। यहां डॉ. एमपी सिंह, खड़क सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज मनवाल, विशाल कश्यप, विनीत चौहान, प्राशीष, हैप्पी, दयाराम शर्मा, नीलकमल, सोनू कादरी, अनीता पंवार, ज्योति कश्यप रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...