चम्पावत, दिसम्बर 7 -- चम्पावत में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की ओर से सिख समुदाय के लिए घटिया बयानबाजी करने पर चम्पावत जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत के नेतृत्व में हरक सिंह रावत का पुतला दहन किया गया। कहा गया कि हरक सिंह रावत के इस घटिया बयानबाजी से कांग्रेस पार्टी की सिखों के प्रति विचारधारा और भाव का ज्ञात होता है। पुतला दहन करने वालों में दर्ज़ा मंत्री श्याम पांडेय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, प्रकाश पांडेय, कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, नंदन तड़ागी, भुवन भट्ट, आनंद अधिकारी, मनोज तड़ागी, गिरीश खर्कवाल, हरीश जोशी, सौरभ नयाल, प्रदीप जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हि...