रुद्रपुर, जनवरी 9 -- खटीमा, संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खटीमा विधायक भुवन कापड़ी का मुख्य चौक पर पुतला फूंका। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने विधायक पर विकास योजनाओं का विरोध करने, मुख्यमंत्री पर झूठे आरोप लगाकर छवि खराब करने का आरोप लगाया। मुख्य चौक पर पुतले फूंकने के लिए एकत्रित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे ने कहा कि विधायक को अपने क्षेत्र के विकास की तो कोई चिंता नहीं है। वह प्रदेश भर में घूम कर झूठी राजनीति करने का काम कर रहे हैं। विभिन्न मुद्दों पर सरकार की छवि खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि खटीमा की जनता एवं प्रदेश की जनता विधायक को समझ चुकी है। मुख्य चौक पर पुतला फूकने वालों में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सतीश भट्ट, पूर्व जिला महामंत्री सतीश गोयल, अध्यक्ष जीवन धामी, हिमांशु बिष्ट, पूर्व मंड...