हापुड़, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर रविवार को नगर अध्यक्ष ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। जिसके बाद उनके नेतृत्व में भाजपाईयों ने गली गली जाकर लोगों को झंडे बांटे और डबल इंजन सरकार द्वारा चलाए जा रहे के पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। मनीष माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री दिन रात काम कर देश को अंतराराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कर रहे है। आज देश का लोहा अन्य देश मानते है। इस मौके पर विश्व प्रकाश शर्मा, संजय बंसल अकेला, सभासद डॉक्टर राजेश, कमल सैनी, नितेश तोमर, नरेंद्र सैनी, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...