हापुड़, नवम्बर 16 -- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर रविवार को भारत आत्मनिर्भर भारत एकता यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपाईयों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जगह जगह पुष्प वर्षा से यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। रैली का शुभारंभ सर्वोदय इंटर कॉलेज से हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए ग्राम गालंद पहुंची। सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता और देशभक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में नागरिक, समाजसेवी, स्कूल के बच्चे एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा लिए एनसीसी के जवान यात्रा का विशेष आकर्षण रहे। गाजियाबाद-धौलाना लोकसभा क्षेत्र के सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर इस एकता यात्रा का आयोजन किया गया है। देश की आजादी के बाद सर...