संतकबीरनगर, मई 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भाजपा ने शनिवार को जूनियर हाई स्कूल मैदान से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें समाजिक संगठन, पूर्व सैनिक शिरकत किए। यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने किया। समापन गोला बाजार में हुआ। आयोजित कार्यक्रम में विधायक अंकुर राज तिवारी, गणेश चौहान भी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अगवाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए यह तिरंगा यात्रा एक प्रेरणास्रोत है। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि देशभक्ति की भावना जन-जन में जागे, यही हमारा उद्देश्य है। सेना को सलाम है। विधायक गणेश चौहान ने कहा कि भारत शौर्य तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हमें अपने जवानों और उनके पराक्रम पर गर्व है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.