मुजफ्फर नगर, अगस्त 12 -- भाजपा ने भोपा में तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली कस्बे के मुख्य मार्ग व मुख्य बाजार से शुरू होकर यूसुफपुर के बलिदानी लोकेश सहरावत शहीद स्मारक युसुफपुर जाकर सम्पन्न हुई। वही मोरना में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। भोपा भाजपा मंडल के अध्यक्ष संजय कोरी के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने रैली को रवाना किया और रैली में शामिल भी रहे। तिरंगा रैली कस्बे से शुरू हुई जो निकट के गांव यूसुफपुर के बलिदानी लोकेश सहरावत की स्मृति स्थल पर सम्पन्न हुई सभी ने बलिदानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। डॉ निर्वाल ने देश की आजादी से जुड़ी हुई कई घटनाओं के बारे में अपने विचार रखें। वही मोरना में भी शुकतीर्थ मंडल अध्यक्ष अरुण पाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रैली निक...